Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   post mortem awaited for ramgarh accident dead bodies due to forensic doctor and nalanda family road accident

रामगढ़ हादसा:डॉक्टर किस बात का कर रहे इंतजार? पहली बार एक साथ यहां 13 शवों का पोस्टमार्टम

Sun, 29 Nov 2026 11:55 AM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़/रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़/रांची Published by: झारखंड ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2026 11:55 AM IST
सार

Ramgarh Accident News: मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक जिन मौतों पर शोक जता चुके हैं, ऐसे 13 शवों को करीब नौ घंटे पोस्टमार्टम के लिए इंतजार करना पड़ा। रामगढ़ हादसे में इनकी मौत पलक झपकते हो गई थी।

विज्ञापन
post mortem awaited for ramgarh accident dead bodies due to forensic doctor and nalanda family road accident
हादसे के बाद सभी को लेकर रामगढ़ पुलिस अस्पताल में थी। सुबह 11 बजे के बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद एक और अलग तरह की हकीकत सामने आई। हादसा रात दो बजे हुआ और सुबह नौ बजे तक पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो सका। एक तो ऐसा पहली बार है, जब एक साथ 13 शवों का यहां पोस्टमार्टम हो रहा है और उसपर संकट यह कि इतने शवों की प्रक्रिया ठीक से हो तो चार डॉक्टरों के रहने पर भी तीन-चार घंटे लग जाएंगे। लेकिन, सुबह 11 बजे तक प्रक्रिया शुरू ही नहीं हुई। समय होने पर डॉक्टर तो आए, लेकिन वह मृतकों के परिजनों का इंतजार करते दिखे। अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में एक साथ 13 शव रखे हुए हैं, लेकिन डॉक्टर मृतकों के परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा अंदर घुसा, 13 की दबकर मौत
जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले का एक परिवार स्कॉर्पियो से रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आ रहा था। इसी दौरान रांची-पटना मुख्य मार्ग पर एक भारी वाहन और स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा अंदर घुस गया और टक्कर के बाद गाड़ी सड़क से बाहर भी उतर गई। हादसे में वाहन सवार 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। रामगढ़ पुलिस को सिर्फ एक व्यक्ति इस हादसे में जिंदा मिला। उससे पूछताछ के बाद सामने आया कि यह पूरा परिवार था, जो बिहार के नालंदा से शनिवार रात रजरप्पा के लिए चला था। इसमें एक परिवार और उसके बाकी रिश्तेदार थे। इनमें से ही एक युवक की जान बची, बाकी ड्राइवर सहित 13 की मौत हो गई।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मातम में बदली मन्नत की यात्रा; किस छोटी-सी खुशी के रास्ते 'काल' ने 13 की मौत का रास्ता ढूंढ़ा?
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने भी संवेदना जाहिर की
घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर चुके हैं। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक संवेदना जताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को नालंदा भेजा, जबकि दूसरी तरफ मृतकों के परिजन नालंदा से रामगढ़ के लिए रवाना हो चुके थे। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सुबह 11 बजे के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।

इधर, लोजपा (रामविलास) के विधायक जनार्दन पासवान ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही पोस्टमार्टम में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पांच घंटे बाद भी शवों का पोस्टमार्टम न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है और धरातल पर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed