{"_id":"5ba5fc73867a55019d6176df","slug":"pm-modi-writes-letter-to-beneficiaries-of-ayushman-bharat-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को लिखा पत्र, बताया- कैसे उठाएं फायदा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को लिखा पत्र, बताया- कैसे उठाएं फायदा?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत बीमा कार्यक्रम की महत्ता और फायदों के बारे में झारखंड के लाभार्थियों को दो पृष्ठ का खास पत्र भेजा है। प्रधानमंत्री रविवार को झारखंड से ही इस योजना की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
एक सरकारी अधिकारी ने जानकारी दी कि सरकार देश भर के 10.74 करोड़ लाभार्थियों को इसी तरह के पत्र भेजेगी। अधिकारी ने कहा, 'झारखंड के 57 लाख परिवारों को रविवार की सुबह यह पत्र मिल सकता है।'
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि लाभांवित परिवार अपने इलाके और देशभर के किसी भी हिस्से में योजना में दर्ज सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा खास रूप से भेजे गए पत्र में कहा गया है, 'मुझे उम्मीद है कि आपको खर्च एवं परेशानियों की चिंता किये बिना उचित उपचार प्राप्त होगा।'
विज्ञापन
इनपुट: भाषा