फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   nishikant dubey slams opposition over sir process bangladeshi voters and rahul gandhi remark

Jharkhand: 'हिन्दुस्तान के मतदाताओं पर भरोसा नहीं है', निशिकांत दुबे का विपक्ष पर बड़ा हमला

Thu, 20 Nov 2025 09:00 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 20 Nov 2025 09:00 AM IST
सार

झारखंड के देवघर से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पश्चिम बंगाल में चल रहे राजनीतिक विवाद और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल बांग्लादेशी मतदाताओं की मदद से सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें भारत के असली मतदाताओं पर भरोसा नहीं है।

विज्ञापन
nishikant dubey slams opposition over sir process bangladeshi voters and rahul gandhi remark
निशिकांत दुबे। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कड़ा हमला बोला है। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे बांग्लादेशी मतदाताओं के सहारे सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें भारत के मतदाताओं पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन


निशिकांत दुबे ने कहा, "ये बांग्लादेशी मतदाताओं के साथ अपनी सरकार बनाने की कोशिश करते रहे हैं। इनको हिन्दुस्तान के मतदाताओं पर भरोसा नहीं है।" उन्होंने SIR (Special Intensive Revision) पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह राजीव गांधी की देन है और इसे समझने की आवश्यकता है। दुबे ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने पिता के सपने पूरे नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को राजीव गांधी को पढ़ना चाहिए। SIR को पढ़ना चाहिए।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद का यह बयान उस समय आया है जब पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची को लेकर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच विवाद बढ़ा हुआ है। SIR प्रक्रिया को लेकर भी राजनीतिक तनाव जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed