{"_id":"5f71a457f3e9b828d4171297","slug":"naxali-people-increase-in-jharkhand-and-people-are-scared-after-poster-paste-in-palamu-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: माओवादियों की सक्रियता बढ़ी, पलामू में पोस्टर चिपकाये जाने से लोग दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: माओवादियों की सक्रियता बढ़ी, पलामू में पोस्टर चिपकाये जाने से लोग दहशत में
Mon, 28 Sep 2020 02:22 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
झारखंड के पलामू जिले में माओवादियों के पोस्टर चिपकाये जाने से आस पास के गांवों में दहशत फैल गई। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें जब्त कर लिया। इस घटना के बारे में विश्रामपुर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि यह मामला हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से जुड़ा है और पोस्टर में एक कथित पुलिस मुखबिर के नाम का उल्लेख करते हुए उसे सबक सिखाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
कुमार ने बताया कि यह पोस्टर हस्तलिखित है और इसकी लिखावट बड़ी-बड़ी है और इन्हें पेड़ों में चिपकाया गया था। उन्होंने बताया कि पोस्टर में माओवादी संगठन के नाम, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) - अंकित है, जो एक भूमिगत और प्रतिबंधित नक्सल संगठन है।
विज्ञापन
कुमार ने बताया कि इस घटना के मद्देनजर पूरे थाना क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले इसी तरह के पोस्टर राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों, खूंटी, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह और चतरा आदि जिलों में चिपकाये गए थे।
विज्ञापन