फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   mother killed her three daughters in jharkhand

पति के झगड़े से परेशान मां ने तीन बेटियों का कर दिया कत्ल

Mon, 27 Jul 2015 03:51 PM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
mother killed her three daughters in jharkhand

झारखंड के लातेहार ज़िले में पुलिस के मुताबिक़ एक महिला ने अपनी तीन नाबालिग़ बेटियों की हत्या कर दी। ये घटना रहताखांड़ गांव है। बताया जाता है कि तीनों बच्चियां सोई हुई थीं, तभी महिला ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने ज़हर खा लिया और कुएं में कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि गांव वालों ने महिला को कुएं से निकाल लिया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में महिला को पहले ज़िला मुख्यालय ले जाया गया फिर वहां से झारखंड की राजधानी रांची भेजा गया। मनिका के थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां ने बताया कि महिला आशा देवी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों बच्चियों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति से चल रही थी अनबन

mother killed her three daughters in jharkhand

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है महिला की पति के साथ अनबन चल रही थी। महिला के ससुर, देवर और गांव के लोगों से पूछताछ की गई है।

इसके अलावा प्रताड़ना की बातें भी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि बेटा ना होने की वजह से महिला के पति सुदामा सिंह अक्सर पत्नी पर ताने मारते थे।

पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद सुदामा सिंह काफी देर तक ग़ायब थे जिन्हें बाद में ढूंढ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed