Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   koderma-dial-112-police-vehicle-overturns-two-injured-chasing-coal-truck

झारखंड: कोयला लदे ट्रक का पीछा कर रही पुलिस की बोलेरो पलटी, एएसआई समेत दो घायल

Sat, 07 Nov 2026 09:25 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Nov 2026 09:25 PM IST
सार

झारखंड के कोडरमा में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोयला लदे ट्रक का पीछा कर रहा डायल 112 पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एएसआई त्रिवेणी बासकी और आरक्षी राजेंद्र मेहता घायल हो गए।

विज्ञापन
koderma-dial-112-police-vehicle-overturns-two-injured-chasing-coal-truck
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित रांची-पटना मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर कोयला लदे ट्रक का पीछा कर रहा डायल 112 पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। मदन गुंडी रेलवे ओवरब्रिज के पास हुए इस हादसे में पुलिस वाहन पर सवार एएसआई त्रिवेणी बासकी और आरक्षी राजेंद्र मेहता घायल हो गए। दुर्घटना के तत्काल बाद दोनों घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाहन में मौजूद अन्य दो लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं।
विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रक और सड़क की बदहाली
जानकारी के अनुसार कोयला लादकर एक ट्रक बरही की ओर से कोडरमा की तरफ जा रहा था। इस दौरान गश्त पर तैनात पुलिस टीम ने संदिग्ध ट्रक को देखकर चालक को वाहन रोकने का इशारा किया। हालांकि चालक ने पुलिस के संकेत को नजरअंदाज कर दिया और गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस दल बोलेरो वाहन से तुरंत उस ट्रक के पीछे लग गया। मदन गुंडी रेलवे ओवरब्रिज के समीप मार्ग की स्थिति जर्जर होने के कारण पुलिस का बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में एएसआई सह अफसर इंचार्ज त्रिवेणी बासकी, आरक्षी राजेंद्र मेहता, आरक्षी आदित्य शर्मा और चालक चौकीदार मेराज अंसारी सवार थे।
विज्ञापन


तिलैया पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को पकड़ा
हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आसपास के सभी थानों को भाग रहे ट्रक की सूचना दी। जानकारी मिलते ही तिलैया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सुभाष चौक के पास कोयला लदे ट्रक को जब्त कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि भागने के क्रम में कोयला लदे ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: दो सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला, हादसे के बाद चालक फरार; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला तस्करी
उल्लेखनीय है कि कोडरमा के रास्ते अवैध रूप से कोयले की तस्करी लंबे समय से जारी है। पुलिस तथा प्रशासन की ओर से समय-समय पर कड़ी कार्रवाई की जाती है, लेकिन इसके बावजूद तस्करी के इस काले धंधे पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। क्षेत्र में निरंतर कोयला तस्करी से जुड़ी गतिविधियां सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed