{"_id":"f0b69eaa0deb1f602ad81370ff69a50b","slug":"jobs-teachers-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगी 40 हजार शिक्षकों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगी 40 हजार शिक्षकों की नियुक्ति
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 Jun 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के निरसा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कहा कि जल्द ही 40 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। 18000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता के कारण इसमें थोड़ी देरी हो गयी थी। सीएम ने स्थानीयता के मुद्दे पर कहा कि सरकार ने इसका प्रारूप तैयार कर लिया है।
उन्होंने 26 जून को बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों से इस पर सर्वसम्मति बनाने का आह्वान किया। इधर बोकारो में सीएम ने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई बढ़ा कर अच्छे दिनों की शुरुआत की है।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में कहा, विशेष राज्य की मांग को लेकर पीएम से अभी नहीं मिले हैं, लेकिन निकट भविष्य में मिल कर झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जायेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महंगाई पर काबू पाने की दिशा में राज्य सरकार के पास सीमित अधिकार होते हैं। इससे राज्य सरकार पूरी तरह महंगाई पर नियंत्रण नहीं पा सकती।