{"_id":"6290f336ace40202b34d65a4","slug":"jmm-wants-to-become-party-in-election-commission-proceedings-against-cm-hemant-soren-saying-complaint-of-bjp-is-politically-motivated-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: सीएम सोरेन के खिलाफ चुनाव आयोग की कार्यवाही में पार्टी बनना चाहती है झामुमो, राज्यपाल को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: सीएम सोरेन के खिलाफ चुनाव आयोग की कार्यवाही में पार्टी बनना चाहती है झामुमो, राज्यपाल को लिखा पत्र
Fri, 27 May 2022 09:20 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 27 May 2022 09:20 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव आयोग के पास एक याचिका दायर कर उनकी विधानसभा से सदस्यता को रद्द करने की मांग की है। भाजपा ने सोरेन पर खदानों का पोर्टफोलियो अपने पास रखते हुए खुद को खनन पट्टा जारी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : फाइल
विस्तार
झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव आयोग के समक्ष कार्यवाही में पार्टी बनने की इच्छा व्यक्त की है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने शुक्रवार को पार्टी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। एक खनन पट्टे पर सोरेन के मालिकाना हक को लेकर चुनाव आयोग ने उन्हें 31 मई को पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि झामुमो ने प्रदेश के राज्यपाल रमेश बैस को शुक्रवार को एक पत्र लिखा है। इसमें चुनाव आयोग के लिए पार्टी के आवेदन को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया गया है ताकि सोरेन के नेतृत्व में राज्य में सकारात्मक रूप से बदलती राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति को भी आयोग के सामने रखा जा सके।
विज्ञापन
आरोप: सोरेन सरकार को परेशान करने के लिए है भाजपा की याचिका
इस पत्र में झामुमो ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग के पास भाजपा की ओर से दाखिल की गई यह याचिका राजनीति से प्रेरित है। पार्टी ने दावा किया कि यह याचिका सुचारु रूप से चल रही सोरेन सरकार को परेशान करने के लिए दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री सोरेन के खिलाफ पूरी तरह से निराधार आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
झामुमो ने पत्र में कहा कि भाजपा ने अपनी याचिका में सोरेन की राज्य विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग की है जो दुर्भावनापूर्ण, झूठी और कष्टप्रद है। भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने सोरेन के खिलाफ कार्यवाही शुरू की है। हेमंत सोरेन पर आरोप है कि उन्होंने खदानों का पोर्टफोलियो अपने पास रखते हुए खुद को खनन पट्टा जारी किया था।