{"_id":"f7759afa5d347dc0fb9c638ff1ed3089","slug":"jhavimo-is-interested-for-alliance-with-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल से भी गठबंधन के लिए आतुर है झाविमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल से भी गठबंधन के लिए आतुर है झाविमो
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक लोकसभा चुनाव में जनता दल यूनाईटेड से गठजोड़ करने के बाद अब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के साथ भी चुनावी तालमेल की कोशिश में है।
विज्ञापन
आईपीएस के अधिकारी की नौकरी छोड़ राजनीति मे आये झाविमो के स्थानीय लोकसभा सांसद डा. अजय कुमार ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि वह 11 जनवरी को दिल्ली जाएंगे और वहां केजरीवाल तथा कुमार विश्वास से मुलाकात कर चुनावी तालमेल पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
बेहद ईमानदार छवि वाले डा. कुमार ने बताया कि इस मुद्दे पर गत 19 दिसंबर को उनकी केजरीवाल से पहले भी मुलाकात हो चुकी है और पार्टी सुप्रीमो मरांडी से केजरीवाल की मुलाकात 24 दिसंबर को होने वाली थी पर दिल्ली में सरकार गठन की व्यवस्तता के चलते ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
मरांडी से भी उनकी भविष्य में मुलाकात होगी।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह स्वयं भी आप पार्टी में शामिल होने के इच्छुक हैं डा. कुमार ने कहा कि नहीं मै स्वयं मरांडी जैसे ईमानदार नेता की पार्टी से जुड़ हूं जिसकी विचारधारा आप पार्टी जैसी ही है।
दूसरी बात व्यक्तिगत निष्ठा की भी है। मै ऐसे नेताओं में से नहीं हूं जो बार.बार दल बदलते रहते हैं। मै पूरा उम्मीदवार हूं कि आप और झाविमो में चुनावी समझौता हो जाएगा।
भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी को करारी मात देकर जमशेदपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले डा. कुमार की गिनती बेहद ईमानदार नेताओं में होती है।
हाल में उनके आप पार्टी में शामिल होने की अटकले भी लगायी गयी थी और इस दल के कई स्थानीय लोगों ने उनसे मुलाकात कर इसका आग्रह भी किया था।