फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand: woman climbs on electricity tower to marry her lover

प्रेमी को पाने के लिए 150 फिट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ी युवती

Mon, 27 Jun 2016 06:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Jun 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
jharkhand: woman climbs on electricity tower to marry her lover
- फोटो : hindustan times

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के जोरधीहा गांव में रविवार को अजब नजारा था, यहां एक लड़की अपने प्रेमी को पाने के लिए वीरू बन गई और 150 फिट ऊंचे टावर पर चढ़कर बैठ गई। वीरू बनी बसंती के इस तमाशे को देख हर कोई हतप्रभ था लोगों को समझ नहीं आ रहा था क्या किया जाए। युवती प्रेमी को बुलाने की मांग पर अड़ी रही। कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। 

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार जोरधीहा कल्पना नाम की 18 साल की लड़की दोपहर तीन बजे के करीब बिजली के ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई और ऊपर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि अगर उसकी शादी उसके प्रेमी से नहीं करवाई गई तो वह ऊपर से कूद जाएगी। लड़की का शोर शराब सुनकर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना सरायकेला पुलिस तक भी पहुंची और वह भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने एक एबुलेंस और फायर बिग्रेड की गाड़ी को भी वहां बुलवा लिया। 
विज्ञापन


जानकारी लगते ही उसके परिजन भी वहां पहुंच और उसे समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानिक बाजार गांव निवासी अपने प्रेमी विजय दास ऊर्फ गुड्डू से शादी की जिद पर अड़ी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पडोसी गांव के प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी युवती

jharkhand: woman climbs on electricity tower to marry her lover

उसने अपना मोबाइल फोन पुलिस के सामने नीचे फेंकते हुए अपने प्रेमी गुड्डू से बात कर उसे मौके पर बुलाने को कहा। चार घंटे तक उसका यह हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस के कहने पर उसके घरवाले उसकी प्रेमी से शादी की बात मान गए। 

पुलिस ने बताया कि लड़की के ऊपर चढ़ने के कारण स्थिति विकट हो गई थी क्योंकि टॉवर काफी ऊंचा था और तारों में तेज करंट दौड़ रहा था। हमने उससे बातचीत के बाद उसके प्रेमी विजय से बात की। 

इसके बाद उसके घरवालों को विजय के परिजनों से बातचीत के लिए तैयार किया। शाम 6.30 के करीब हम उसे नीचे उतारने में सफल हुए। नीचे उतरते ही पुलिस उसे मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई। जहां उसकी प्राथमिक जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed