फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Union Minister Nitin Gadkari gave a development gift of Rs 3018 crore, inaugurated two flyovers

Jharkhand: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी झारखंड को 2 लाख करोड़ की सौगात, दो कॉरिडोर 2028 तक होंगे पूरे

Thu, 03 Jul 2025 03:21 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 03:21 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड के गढ़वा में राज्य के लिए ₹2 लाख करोड़ की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने बताया कि ₹12,800 करोड़ की लागत से रांची-वाराणसी आर्थिक गलियारा (इकोनॉमिक कॉरिडोर) जनवरी 2028 तक और ₹36,000 करोड़ की लागत वाला वाराणसी-रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड कॉरिडोर मार्च 2028 तक पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Jharkhand: Union Minister Nitin Gadkari gave a development gift of Rs 3018 crore, inaugurated two flyovers
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को झारखंड के गढ़वा में कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में ₹2 लाख करोड़ की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं लागू की जाएंगी। जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, 'मैं झारखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। राज्य में ₹2 लाख करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को लागू करने का भरोसा देता हूं।'
विज्ञापन


उन्होंने जानकारी दी कि अब तक राज्य में ₹40,000 करोड़ की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि ₹70,000 करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी है। इसके अलावा ₹75,000 करोड़ की योजनाएं पाइपलाइन में हैं। गडकरी ने कहा कि ₹36,000 करोड़ की वाराणसी-रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड कॉरिडोर मार्च 2028 तक पूरा होगा। ₹12,800 करोड़ की रांची-वाराणसी इकोनॉमिक कॉरिडोर जनवरी 2028 तक तैयार हो जाएगा। वहीं, ₹31,700 करोड़ की दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन कॉरिडोर जून 2026 तक बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन


'चुनाव के बाद हो विकास की राजनीति'

मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि “चुनावों तक राजनीति हो सकती है, लेकिन चुनाव के बाद देश और राज्यों में विकास की राजनीति होनी चाहिए।” उन्होंने झारखंड सरकार से भूमि अधिग्रहण, वन विभाग की मंजूरी और अन्य तकनीकी अड़चनों को दूर करने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'झारखंड का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क दोगुना हुआ'

मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 2014 में झारखंड में जहां 2,600 किलोमीटर का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क था, अब यह बढ़कर 4,470 किलोमीटर हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के 19 आकांक्षी जिलों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जा चुका है।


गढ़वा को मिली दो बड़ी सड़क परियोजनाएं

1. गढ़वा में केंद्रीय मंत्री ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की:

2. ₹1,130 करोड़ की लागत से बने 23 किमी लंबे शंखा से खजूरी तक के फोर-लेन राजमार्ग का उद्घाटन

3. छत्तीसगढ़-झारखंड अंतरराज्यीय सीमा से गुमला तक NH-39 के 32 किमी हिस्से के चौड़ीकरण (फोर लेन) के ₹1,330 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास

यह भी पढ़ें: ईडी का आरोप, झारखंड में 1000 करोड़ के अवैध खनन सिंडिकेट के पीछे CM हेमंत सोरेन के पूर्व सहयोगी

जनसभा के बाद गडकरी होटल रेडिशन ब्लू पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की और ट्रांसपोर्ट से जुड़े मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार शाम 6:45 बजे रांची एयरपोर्ट से वापस रवाना हो गए। रातू रोड फ्लाईओवर उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, रांची विधायक सीपी सिंह सहित कई अधिकारी और नेता उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed