{"_id":"61edc85204dead72250f1c7b","slug":"jharkhand-road-accident-in-ranchi-truck-collides-with-scooty","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: रांची के बेड़ो में सड़क हादसा, हाईवा ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: रांची के बेड़ो में सड़क हादसा, हाईवा ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक की मौत
Mon, 24 Jan 2022 02:57 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:57 AM IST
सार
हादसे में स्कूटी सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वाले की पहचान जमेरूद्दीन अंसारी के रूप में की गई है। उनकी उम्र करीब 65 वर्ष थी।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रांची में रविवार को एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाईवा ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा बेडो थाना क्षेत्र में रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर केशा मोड़ के पास हुआ।
विज्ञापन
हादसे में स्कूटी सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वाले की पहचान जमेरूद्दीन अंसारी के रूप में की गई है। उनकी उम्र करीब 65 वर्ष थी। घटना के बाद काफी देर तक बुजुर्ग का शव सड़क के बीचोबीच पड़ा रहा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूटी सवार बुजुर्ग बेड़ो थाना के करांजी जरा टोली निवासी थे। वह अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाइवा ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद हाईवा चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन