झारखंड: विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटन पर सियासत गर्म, प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा
नमाज के लिए अलग से कमरा आवंटन किए जाने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी कार्यकर्ता इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग से कमरा आवंटित किए जाने का मुद्दा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी इस फैसले के खिलाफ सैंकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया। इसके बाद भी जब बीजेपी कार्यकर्ता बैरीकेटिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा।
Ranchi | Police use water cannon against BJP leaders and workers protesting against allotment of room for namaz in Jharkhand Legislative Assembly
विज्ञापन
The protest demonstration is being held near the Legislative Assembly. pic.twitter.com/QaAHKb5rHL— ANI (@ANI) September 8, 2021
विधानसभा अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच गए थे कार्यकर्ता
इससे पहले मंगलवार को बीजेपी विधायक ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए थे और सदन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न किया था। इस कारण दोपहर 12:30 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी।
हनुमान चालीसा के लिए कमरा आवंटित करने की भी कर चुके हैं मांग
नमाज के लिए कमरा आवंटित किए जाने के फैसले के बाद बीजेपी विधायक हनुमान चालीसा पढ़े जाने के लिए भी कमरा आवंटित किए जाने की मांग कर चुके हैं। इतना ही नहीं विधानसभा में मंदिर बनाए जाने के लिए जगह की भी मांग कर चुके हैं।