झारखंडः दुमका में शादी का भोज खाकर बीमार पड़े 60 से ज्यादा लोग, खाने में गिर गई थी छिपकली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के दुमका में एक शादी समारोह में रात्रिभोज खाने के बाद गांव के 60 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। चंदन पहाड़ी गांव में शुक्रवार रात हुई इस घटना के बाद सरकारी अस्पताल में अफरातफरी भरा माहौल रहा। बीमारों में कई बच्चे भी शामिल थे। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ओआरएस और जरुरी दवाएं दी, जिसके बाद सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Dumka: Over 60 people brought to hospital after they consumed food at a marriage ceremony in Chandan Pahari village; Dumka SP YS Ramesh says,"during bhoj at the ceremony, they found out that a lizard fell into their food. All of them have received 1st aid & are stable."#Jharkhand pic.twitter.com/Ri4aHiOfzf
— ANI (@ANI) June 28, 2019
दुमका के पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने कहा कि भोज के दौरान खाने में छिपकली गिर गई थी, जिसके कारण खाना दूषित और विषाक्त हो गया था। विषाक्त भोजन करने से लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीमार लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद स्थिति नियंत्रण में है।
इससे पहले अस्पताल में एक के बाद एक 60 से ज्यादा लोगों के पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। प्रभावित लोगों के परिजन काफी घबराए हुए थें। हालांकि संयोगवश किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं थी। डॉक्टरों ने तुरंत एक्शन लेते हुए ओआरएस और जरुरी दवाएं दी।
छिपकली के जहर से ज्यादा मनोवैज्ञानिक प्रभाव
दुमका सदर अस्पताल के उपाधीक्षक (डिप्टी सुपरिटेंडेंट) डॉ विनोद कुमार सिन्हा ने कहा कि छिपकली में इतना जहर नहीं होता है कि कोई बहुत बड़ी घटना हो। यह एक मनोवैज्ञानिक समस्या की तरह है, क्योंकि लोगों को लगता है कि उन्होंने छिपकली वाला भोजन कर लिया और मनोवैज्ञानिक प्रभाव (साइकोलॉजिकल इफेक्ट) के कारण उन्हें उल्टी होने लगती है।
Binod Kumar Sinha, Deputy Superintendent, Dumka Sadar Hospital: Lizard doesn't contain that much poison in it. It's kind of a psychological problem as they panicked that they're affected. That's why they started vomiting. So I checked them for their satisfaction, gave them ORS. pic.twitter.com/mRCVcjWVvW
— ANI (@ANI) June 28, 2019
लोगों की संतुष्टि के लिए उनकी जांच की गई है और उन्हें ओआरएस दिया गया है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में लोगों को बहुत ज्यादा घबराना नहीं चाहिए, बल्कि संयम से काम लेना चाहिए। मालूम हो कि प्रभावित लोगों में एक ही परिवार से कई-कई लोग शामिल हैं। स्थिति में सुधार होने के बाद सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।