{"_id":"5dc293d58ebc3e5b167b3417","slug":"jharkhand-on-suspicion-of-theft-two-people-were-beaten-up-by-pillars-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: चोरी के शक में दो लोगों की खंभे से बांधकर पिटाई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: चोरी के शक में दो लोगों की खंभे से बांधकर पिटाई, एक की मौत
Wed, 06 Nov 2019 03:37 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 06 Nov 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
मॉब लिंचिंग (प्रतीकात्मक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में एक बार फिर भीड़ हिंसा का मामला सामने आया है। इस बार बोकारो में चोरी के शक में पकड़े गए दो लोगों की भीड़ ने खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा पिटाई के चलते गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल व्यक्ति को शुरुआती इलाज के बाद बोकारो के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 45 वर्षीय मुबारक अंसारी के तौर पर हुई, जबकि 40 वर्षीय अख्तर अंसारी घायल हुआ है। दोनों ही बोकारो के थर्मल थाना क्षेत्र में नई बस्ती के रहने वाले हैं
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर रात मुबारक और अख्तर, गोविंदपुर कॉलोनी के पास स्थित बाइक-कार सर्विस सेंटर में खड़ी गाड़ी से बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर निकालकर ले जा रहे थे। सर्विस सेंटर के मालिक ने इन्हें देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया।
इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और इन्हें एक खंभे से बांधकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस की घटना की सूचना मिली और वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद भीड़ से इन दोनों को छुड़ाया और अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मुबारक अंसारी को मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने सर्विस सेंटर के मालिक हेमलाल महतो, कुंदन महतो सहित दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल हैं, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।