{"_id":"682dd63a54cc4e4db40fc0b9","slug":"jharkhand-news-school-bus-falls-into-a-pond-in-hazaribagh-22-children-injured-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: हजारीबाग में स्कूल बस हादसा, बच्चों से भरी गाड़ी तालाब में गिरी, 22 मासूम घायल; आठ गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: हजारीबाग में स्कूल बस हादसा, बच्चों से भरी गाड़ी तालाब में गिरी, 22 मासूम घायल; आठ गंभीर
Wed, 21 May 2025 07:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 21 May 2025 07:05 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार, बस चालक द्वारा नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जिनमें आठ की हालत गंभीर बताई गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार दोपहर एक स्कूल बस तालाब में गिर गई, जिससे 22 बच्चे घायल हो गए। हादसा इचक थाना क्षेत्र के तहत आने वाले खुटरा गांव में उस समय हुआ। हादसे के समय बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आठ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- रांची में युवक ने की आत्महत्या, एक तरफा प्यार के होने से था डिप्रेशन में; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
इचक थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिस कारण वाहन तालाब में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान कुछ लोगों ने चालक की पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन