Jharkhand: 15 लाख के इनामी माओवादी मार्टिन केरकेट्टा की मुठभेड़ में मौत, एक पिस्टल भी बरामद; तीन फरार
एसपी ने बताया कि उन्हें इलाके में कुछ माओवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कई टीमें गठित कर अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान चार माओवादी मौके पर मौजूद थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के गुमला जिले में प्रतिबंधित माओवादी गुट पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के एक एरिया कमांडर को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, मारे गए माओवादी पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हारीस बिन जमान ने बताया कि यह मुठभेड़ मंगलवार रात करीब 9:30 बजे कमडारा थाना क्षेत्र के चांगाबाड़ी उपरटोली इलाके में हुई, जब सुरक्षा बल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।
उन्होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बल चांगाबाड़ी उपरटोली पहुंचे, माओवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में PLFI का माओवादी मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।
पढ़ें: अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, झारखंड की चाईबासा कोर्ट से मिली जमानत
एसपी ने बताया कि उन्हें इलाके में कुछ माओवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कई टीमें गठित कर अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान चार माओवादी मौके पर मौजूद थे। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन फरार हो गए। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।