फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Rahul Gandhi to appear in MP-MLA court Chaibasa Jharkhand in defamation case today know all updates in hindi

Rahul Gandhi: अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, झारखंड की चाईबासा कोर्ट से मिली जमानत

Wed, 06 Aug 2025 12:59 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/चाईबासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/चाईबासा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 12:59 PM IST
सार

Rahul Gandhi Gets Bail: राहुल गांधी को झारखंड के चाईबासा के कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी एमपी-एमएलए अदालत में पेश हुए। कांग्रेस नेता पर एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मानहानि का मुकदमा दायर कराया गया था।

विज्ञापन
Rahul Gandhi to appear in MP-MLA court Chaibasa Jharkhand in defamation case today know all updates in hindi
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को झारखंड के चाईबासा की एक एमपी-एमएलए अदालत ने 2018 में एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े एक मामले में बुधवार को जमानत दे दी। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी सुबह करीब 10.55 बजे अदालत में पेश हुए। इस दौरान कांग्रेस सांसद के वकील ने कहा, 'राहुल गांधी झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अदालत में पेश हुए। उन्होंने जमानत मांगी थी, जो मंजूर हो गई। अब हम प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।' बता दें कि राहुल गांधी मंगलवार को झारखंड पहुंचे थे। वे यहां पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे, जो रामगढ़ जिले के उनके पैतृक गांव नेमरा में हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bengal: 'अगर आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते, तो हट जाइये', अभिषेक की काम न करने वाले कार्यकर्ताओं को कड़ी चेतावनी
विज्ञापन


क्या है मामला?
यह मामला 2018 में चाईबासा में एक चुनावी रैली के दौरान दिए गए भाषण से जुड़ा है, जिसमें राहुल गांधी ने अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी को लेकर प्रताप कुमार नाम के एक शख्स ने चाईबासा के मजिस्ट्रेट कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। प्रताप कुमार का आरोप है कि राहुल गांधी ने जानबूझकर अमित शाह की छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से यह बयान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में दी थी चुनौती 
इससे पहले राहुल गांधी ने 2 जून को झारखंड उच्च न्यायालय का रुख किया था और विशेष अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें 26 जून को पेश होने का निर्देश दिया गया था। कांग्रेस सांसद के वकील ने 10 जून को उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि उनके मुवक्किल निर्धारित दिन पर पेश नहीं हो पाएंगे, और इसके बजाय उन्होंने 6 अगस्त की तारीख देने का अनुरोध किया था।उच्च न्यायालय ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया था।
 

ये भी पढ़ें: Odisha: पुरी जगन्नाथ मंदिर में स्पाई कैमरा ले जाने पर होगी सजा, मंत्री बोले- कानून में संशोधन पर कर रहे विचार


राहुल के आगमन से पहले चाईबासा में बढ़ाई गई सुरक्षा 
इस बीच, राहुल गांधी के आगमन से पहले पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबास में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उप-मंडल अधिकारी (सदर) संदीप अनुराग टोपनो ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार, राहुल गांधी रांची से चाईबासा पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर से गए। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य के लिए टाटा कॉलेज ग्राउंड में एक हेलीपैड बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed