फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: BJP MP Nishikant Dubey furious over changing the name of Atal Mohalla Clinic

Jharkhand: 'लगता है सीएम फिर जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं' अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने पर भड़के निशिकांत

Sat, 26 Jul 2025 01:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/देवघर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 26 Jul 2025 01:30 PM IST
सार

Jharkhand: सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा से कोई समस्या नहीं है। वह एक विदेशी थीं। यह राज्य अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया था। अगर मदर टेरेसा के नाम पर कुछ करना है तो अलग से कीजिए।

विज्ञापन
Jharkhand News: BJP MP Nishikant Dubey furious over changing the name of Atal Mohalla Clinic
निशिकांत दुबे, सांसद, भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड सरकार द्वारा अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक रखने के फैसले पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा से कोई समस्या नहीं है। वह एक विदेशी थीं। यह राज्य अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया था। अगर मदर टेरेसा के नाम पर कुछ करना है तो अलग से कीजिए। किसी का नाम मिटाकर किसी और का नाम स्थापित करने से मदर टेरेसा की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। राज्य सरकार ने बहुत गलत और निंदनीय काम किया है। राज्य सरकार की गतिविधियों को देखकर मैं कह सकता हूं कि मुख्यमंत्री फिर से जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: गुमला में उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, तीन उग्रवादी ढेर; तलाशी अभियान जारी
विज्ञापन

 

नेता प्रतिपक्ष भी जता चुके हैं नाराजगी
झारखंड में अटल मोहल्ला क्लीनिकों का नाम बदलकर मदर टेरेसा के नाम पर करने के राज्य सरकार के फैसले पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसी महान विभूति के प्रति कृतघ्नता ही नहीं, बल्कि राज्य सरकार के नैतिक पतन का भी उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed