Jharkhand Encounter: गुमला में उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, तीन उग्रवादी ढेर; तलाशी अभियान जारी
Jharkhand: पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद मौके से एक एके-47 और दो इंसास रायफलें बरामद की गई हैं। वहीं, झारखंड पुलिस के आईजी (ऑपरेशंस) माइकल एस. राज ने बताया कि ऑपरेशन अब भी जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के गुमला जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) से अलग हुए गुट झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के सदस्य घाघरा के जंगलों में इकट्ठा हुए हैं और सुरक्षाबलों पर हमले की योजना बना रहे हैं।
पढ़ें: 'लगता है सीएम फिर जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं' अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने पर भड़के निशिकांत
इस इनपुट के आधार पर झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद मौके से एक एके-47 और दो इंसास रायफलें बरामद की गई हैं। झारखंड पुलिस के आईजी (ऑपरेशंस) माइकल एस. राज ने बताया कि ऑपरेशन अब भी जारी है।