Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand specialist medical officer recruitment 2026 application last date 15 november 306 posts

झारखंड: स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती की तारीख बढ़ी, अब 15 नवंबर तक करें आवेदन; 3 लाख तक मिलेगी सैलरी

Fri, 13 Nov 2026 11:37 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 13 Nov 2026 11:37 AM IST
सार

झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 306 पद भरे जाएंगे, जिनमें 200 नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और 106 एनएचएम स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पद हैं।

विज्ञापन
jharkhand specialist medical officer recruitment 2026 application last date 15 november 306 posts
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : freepik

विस्तार

झारखंड में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़कर नौकरी पाने की तैयारी कर रहे मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 306 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने तीन लाख रुपये तक वेतन मिलेगा। यह भर्ती पूरी तरह संविदा के आधार पर होगी।

विज्ञापन

306 पदों पर होगी भर्ती, दो श्रेणियों में बंटे हैं पद

झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी की इस भर्ती में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के कुल 306 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 200 पद और एनएचएम स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 106 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम तीन लाख रुपये तक वेतन दिया जाएगा। भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। आवेदन की तारीख बढ़ने से उन अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय मिल गया है, जो पहले निर्धारित 31 अक्टूबर तक आवेदन नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीबीएस के साथ पीजी डिग्री या डिप्लोमा जरूरी

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित विशेषज्ञता (स्पेशलाइजेशन) में पीजी डिग्री या डिप्लोमा होना भी जरूरी है।

इसके अलावा आवेदकों के पास वैध मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। इन सभी शैक्षणिक योग्यताओं और जरूरी मानदंडों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

23 से 64 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 23 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 64 वर्ष निर्धारित की है। योग्य उम्मीदवार अब 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


पहले आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर थी, जिसे बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया गया है। यह भर्ती संविदा के आधार पर होगी और चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित शर्तों के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed