रांची: हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 18 नवंबर को कैबिनेट बैठक, सरकारी कर्मचारियों व युवाओं को मिल सकती है सौगात
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। शाम चार बजे प्रोजेक्ट भवन में होने वाली इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों, युवाओं और विकास योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।
विस्तार
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। यह बैठक शाम चार बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में होगी। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से तैयार किए गए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इनमें से कई प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।
18 नवंबर को होने वाली इस बैठक से राज्य के सरकारी कर्मचारियों, युवाओं और आम लोगों को काफी उम्मीदें हैं। कैबिनेट के समक्ष कर्मचारियों से जुड़े मामलों, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव भी रखे जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक बैठक के एजेंडे और प्रस्तावों की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- बिहार: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर पुल का नाम 'नीतीश सेतु', सीएम सम्राट ने किया एलान; पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
गौरतलब है कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों का सीधा असर राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास योजनाओं पर पड़ता है। ऐसे में आगामी बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक संपन्न होने के बाद सरकार की ओर से कैबिनेट के फैसलों की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में किन प्रस्तावों को हरी झंडी मिलती है और राज्य के हित में क्या नए निर्णय लिए जाते हैं।