फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: BJP forms investigation team in Surya Hansda encounter case, says it is murder, not encounter

Jharkhand News: भाजपा ने सूर्या हांसदा ‘एनकाउंटर’ मामले में बनाई जांच टीम, कहा- यह हत्या है, एनकाउंटर नहीं

Sun, 17 Aug 2025 11:12 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 17 Aug 2025 11:12 AM IST
सार

Ranchi News: भाजपा ने कहा कि संघर्ष की राह पर भटके लोगों को कानून ने हमेशा मुख्यधारा में लौटने का अवसर दिया है, लेकिन सूर्या हांसदा को न्याय और अवसर देने के बजाय उनकी आवाज को हमेशा के लिए खामोश कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Jharkhand News: BJP forms investigation team in Surya Hansda encounter case, says it is murder, not encounter
भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता सूर्या हांसदा के एनकाउंटर मामले ने झारखंड की राजनीति में उबाल ला दिया है। प्रदेश भाजपा ने इस घटना को एनकाउंटर नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है और इसकी सच्चाई सामने लाने के लिए एक जांच टीम गठित की है। यह टीम 17 अगस्त को गोड्डा रवाना होगी और वहां सूर्या हांसदा के परिजनों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी जुटाएगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand: पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के भाई अंकित राज के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, तीन करोड़ की संपत्ति अटैच
विज्ञापन

 
भाजपा ने लगाया यह आरोप
भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि सूर्या हांसदा की मौत को एनकाउंटर का रूप दिया गया है, जबकि यह एक सोची-समझी हत्या है। भाजपा ने कहा कि संघर्ष की राह पर भटके लोगों को कानून ने हमेशा मुख्यधारा में लौटने का अवसर दिया है, लेकिन सूर्या हांसदा को न्याय और अवसर देने के बजाय उनकी आवाज को हमेशा के लिए खामोश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधियों को संरक्षण देने का काम कुछ पुलिसकर्मी कर रहे हैं, जिसके चलते आम जनता के साथ-साथ सत्ता और विपक्ष के नेताओं को भी जान का खतरा बना रहता है। मरांडी ने चुनौती दी कि अगर मुख्यमंत्री और उनके अफसरों को सीबीआई जांच से डर लगता है तो कम से कम हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में इसकी जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आ सके।

यह भी पढ़ें- Jharkhand: लातेहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहुल दुबे गिरोह के 7 अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार
 
भाजपा की जांच टीम 17 अगस्त को जाएगी गोड्डा
सूर्या हांसदा एनकाउंटर की हकीकत जानने के लिए भाजपा ने जो जांच टीम बनाई है, उसमें बड़े-बड़े नेता शामिल किए गए हैं। इस टीम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल, पूर्व विधायक रणधीर सिंह और अनिता सोरेन शामिल हैं।
यह टीम गोड्डा जाकर सूर्या हांसदा के परिवार से मुलाकात करेगी और घटना से जुड़े तथ्यों को इकट्ठा कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed