{"_id":"68a168c14a3afa4cf8093153","slug":"jharkhand-news-ed-attaches-property-worth-three-crores-of-ankit-raj-brother-of-former-mla-amba-prasad-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के भाई अंकित राज के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, तीन करोड़ की संपत्ति अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के भाई अंकित राज के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, तीन करोड़ की संपत्ति अटैच
Sun, 17 Aug 2025 10:59 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:59 AM IST
सार
Ranchi News: अंकित राज पर आरोप है कि उन्होंने अवैध बालू खनन से हुई कमाई को जमीन और अन्य अचल संपत्तियों में निवेश किया। जांच में सामने आया है कि खरीदी गई संपत्तियों के लिए दिखाए गए वैध आय के स्रोत और वास्तविक निवेश में भारी अंतर है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। ताजा मामले में ईडी ने कांग्रेस की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के छोटे भाई अंकित राज की करोड़ों की अवैध संपत्ति अटैच कर दी है। जब्त की गई संपत्ति की कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
अवैध बालू खनन से कमाई का आरोप
ईडी सूत्रों के अनुसार, अंकित राज पर आरोप है कि उन्होंने अवैध बालू खनन से हुई कमाई को जमीन और अन्य अचल संपत्तियों में निवेश किया। जांच में सामने आया है कि खरीदी गई संपत्तियों के लिए दिखाए गए वैध आय के स्रोत और वास्तविक निवेश में भारी अंतर है। इसी आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत इन संपत्तियों को अटैच किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jharkhand: लातेहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहुल दुबे गिरोह के 7 अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
अम्बा प्रसाद परिवार पर लगातार ईडी की नजर
गौरतलब है कि हजारीबाग जिले के बड़कागांव से विधायक रह चुकीं अम्बा प्रसाद और उनके परिवार पर ईडी की नजर पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। 2024 और 2025 में एजेंसी ने अम्बा प्रसाद, उनके परिजनों और करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर लगातार छापामारी की थी। उस दौरान ईडी को बड़ी मात्रा में दस्तावेज, बैंक लेन-देन से जुड़ी जानकारी और संपत्ति निवेश से जुड़े सबूत हाथ लगे थे। इन्हीं सबूतों के आधार पर अंकित राज की संपत्ति अटैच की गई है।
राजनीतिक हलकों में मचा हड़कंप
अंकित राज की संपत्ति जब्त होने के बाद झारखंड की राजनीति में हलचल मच गई है। अम्बा प्रसाद लंबे समय तक बड़कागांव क्षेत्र में कांग्रेस का मजबूत चेहरा रही हैं। ऐसे में उनके परिवार के खिलाफ ईडी की यह कार्रवाई विपक्ष के लिए सत्तारूढ़ दल और कांग्रेस पर निशाना साधने का नया मुद्दा बन सकती है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें- Jhatkhsnd: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन
खनन घोटाले में ईडी की बढ़ती सख्ती
झारखंड में बीते कुछ वर्षों से ईडी खनन घोटाले और अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। कई नेताओं, अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों से करोड़ों रुपये की नकदी और दस्तावेज बरामद हो चुके हैं।