फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Major police action in Latehar, 7 criminals of Rahul Dubey gang arrested with weapons

Jharkhand: लातेहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहुल दुबे गिरोह के 7 अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

Sat, 16 Aug 2025 09:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 09:00 PM IST
सार

लातेहार पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो कोलियरी में आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं में शामिल थे। गुप्त सूचना के आधार पर जंगल से दबोचे गए अपराधियों के पास से हथियार, कारतूस, मोबाइल और पेट्रोल बरामद हुआ।
 

विज्ञापन
Major police action in Latehar, 7 criminals of Rahul Dubey gang arrested with weapons
लातेहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सल प्रभावित लातेहार जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। हाल ही में कोलियरी इलाकों में आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देशन में की गई।
विज्ञापन


बालूमाथ के एसडीपीओ विनोद रवानी ने बताया कि मगध कोलियरी (बालूमाथ थाना), फूलबासिया कोयला साइडिंग (बारियातू थाना) और टोरी कोयला साइडिंग (चंदवा थाना) में हुई घटनाओं में यह गिरोह शामिल था। गुप्त सूचना पर गठित छापेमारी टीम ने बालूमाथ के चमातू बाईपास के जंगल से सभी अपराधियों को दबोच लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार अपराधियों के पास से 7.65 एमएम का पिस्टल, 7.62 एमएम बोर का पिस्टल, जिंदा कारतूस, पेट्रोल से भरी बोतलें और मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार अपराधियों में विकास कुमार उर्फ मिथुन लोहरा, सुधीर लोहरा, उपेंद्र ठाकुर, सोनू पासवान, रौशन कुमार उर्फ रोशन सिंह, प्रभात कुमार यादव और मुकेश यादव शामिल हैं। सभी अपराधियों के खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कई मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ये सभी अपराधी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लातेहार मंडल कारा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed