{"_id":"668d85bf57526cbda0216dfe73e38cd7","slug":"jharkhand-naxal-commander-arrested-in-bokaro-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: बोकारो में पकड़ा गया नक्सली कमांडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: बोकारो में पकड़ा गया नक्सली कमांडर
नीरज सिन्हा रांची से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
Updated Thu, 21 May 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में पुलिस का कहना है कि उसने बोकारो ज़िले के नक्सल प्रभावित इलाके काशीटांड़ के जंगल से नक्सली कमांडर रोहित मरांडी ऊर्फ रोहित गंझू को गिरफ्तार किया है। पुलिस का ये भी कहना है कि गिरफ्तार किए गए इस व्यक्ति की निशानदेही पर बोकारो और हजारीबाग के दो जंगलों से एक लाइट मशीनगन (एलएमजी) समेत भारी मात्रा में गोलियां बरामद की है।
विज्ञापन
बोकारो की पुलिस अधीक्षक ए विजयलक्ष्मी ने दावा किया कि रोहित मरांडी हथियारबंद दस्ते में सब जोनल कमांडर के पद पर है और फाइटिंग यूनिट का प्रमुख है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अखिलेश झा ने बताया है कि रोहित गंझू से पूछताछ के बाद हजारीबाग और चतरा की सीमा पर उलांज जंगल से एक लाइट मशीनगंज के अलावा दस मैगज़ीन और 575 गोलियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि बरामद लाइट मशीनगन मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ़ से लूटी गई थी। साल 2001 में चुरचू थाना क्षेत्र के पोटमो जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ़ के 11 जवान सहित 12 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन