Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   ranchi birsa munda jail prisoner assault allegation nhrc notice

झारखंड: रांची जेल में बंदी से कुकृत्य का मामला, मानवाधिकार आयोग ने भेजा नोटिस

Sat, 21 Nov 2026 11:28 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 21 Nov 2026 11:28 AM IST
सार

रांची की बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में एक युवा विचाराधीन बंदी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और शारीरिक प्रताड़ना के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जांच और कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
ranchi birsa munda jail prisoner assault allegation nhrc notice
बिरसा मुंडा जेल में बंदी से यौन उत्पीड़न का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में एक युवा विचाराधीन बंदी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म, अमानवीय व्यवहार और शारीरिक प्रताड़ना के मामले पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेजकर मामले की जांच कराने तथा दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। आयोग ने प्रथम दृष्टया इस घटना को पीड़ित के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन माना है।
विज्ञापन


प्रताड़ना और धार्मिक त्योहारों से जुड़ा मामला

चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ कुमार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत संज्ञान लिया। शिकायत में कहा गया है कि जेल के भीतर कुछ आपराधिक तत्वों और बंदियों ने पीड़ित को नशीला पदार्थ देकर लगातार यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया। आरोप है कि पीड़ित को जबरन महिलाओं के वस्त्र पहनाए जाते थे और महाशिवरात्रि, रामनवमी तथा सरहुल जैसे त्योहारों पर हिंदू देवी-देवताओं का रूप धारण करने के लिए विवश किया जाता था। इस दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और रक्तस्राव हुआ।
विज्ञापन


जेल अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जब पीड़ित बंदी ने अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार की जानकारी जेल प्रशासन को देने का प्रयास किया, तो अधिकारियों ने संज्ञान लेने के बजाय शिकायत पत्र को कथित रूप से फाड़ दिया। जेल अधीक्षक, वार्ड प्रभारी और चिकित्सा पदाधिकारी पर पीड़ित के साथ गाली-गलौज करने तथा उसे प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध न कराने के आरोप लगे हैं। संबंधित अदालत ने पीड़ित को 12 जून  को मामले से बरी कर दिया था, लेकिन रिहाई के समय भी उसका समुचित चिकित्सीय परीक्षण नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज व उच्चस्तरीय मांग

इस प्रकरण में रांची के खेलगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। शिकायतकर्ता ने आयोग से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, बिरसा मुंडा जेल का भौतिक निरीक्षण करने और ऐसे अन्य पीड़ित बंदियों के बयान दर्ज करने की मांग रखी है। इसके साथ ही घटना में शामिल आरोपित बंदियों और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ा कानूनी कदम उठाने का अनुरोध किया गया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि संबंधित प्रशासनिक अधिकारी दो सप्ताह में अपनी जांच रिपोर्ट एचआरसीनेट पोर्टल के माध्यम से आयोग को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed