Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   tatanagar howrah steel express coach fire chakulia railway station

झारखंड: टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी; इमरजेंसी ब्रेक से टला हादसा

Sat, 21 Nov 2026 11:04 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 21 Nov 2026 11:04 AM IST
सार

टाटानगर से हावड़ा जा रही स्टील एक्सप्रेस की एक बोगी में चाकुलिया रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई। धुआं और लपटें देखकर यात्रियों ने शोर मचाया, जिसके बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।

विज्ञापन
tatanagar howrah steel express coach fire chakulia railway station
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टाटानगर से हावड़ा जा रही टाटानगर स्टील एक्सप्रेस की एक बोगी में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना चाकुलिया रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है। चलती ट्रेन की बोगी से धुआं और आग की लपटें उठती देख यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इससे बड़ा रेल हादसा टल गया।

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक पैनल में शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन के इलेक्ट्रॉनिक पैनल में चूहा घुसने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा।

विज्ञापन

घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

ट्रेन रोके जाने के बाद रेलवे कर्मियों और संबंधित टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि आग बुझाने में घंटों का समय लगा। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक पैनल में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। समय रहते लोको पायलट की तत्परता और इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed