{"_id":"62aedca82e940b093d4a8196","slug":"jharkhand-medininagar-businessman-shot-dead-by-miscreant","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: झारखंड के मेदिनीनगर में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दुकानदारों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: झारखंड के मेदिनीनगर में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दुकानदारों में दहशत
Sun, 19 Jun 2022 01:52 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मेदिनीनगर
पीटीआई, मेदिनीनगर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:52 PM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कारोबारी अंजनी कुमार सिन्हा को उस वक्त गोली मारी गई, जब वह रेङमा चौक के एक मोटर पार्ट्स की दुकान से बाहर निकल रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के मेदिनीनगर में मोटर्स पार्ट्स के एक कारोबारी की गोली मार कर दर्दनाक हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी देते हुए मेदिनीनगर शहर थाना के प्रभारी अरुण कुमार महथा ने बताया कि गोली लगने के बाद कारोबारी अंजनी कुमार सिन्हा को मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दुकानदारों में दहशत का माहौल
पुलिस के मुताबिक सिन्हा की रांची ले जाते समय लोहरदगा जिले के कुडू में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कारोबारी अंजनी कुमार सिन्हा को उस वक्त गोली मारी गई, जब वह रेङमा चौक के एक मोटर पार्ट्स की दुकान से बाहर निकल रहे थे। इस अप्रत्याशित वारदात के बाद आसपास दहशत का माहौल पैदा हो गया और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।पुलिस ने बताया कि कारोबारी तीन-चार माह में एक बार अपने व्यापार के सिलसिले में मेदिनीनगर आता था।
विज्ञापन
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आपराधिक तत्वों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।पटना के मूल निवासी सिन्हा रांची में कडरु से अपने कारोबार का संचालन करते हैं।महथा ने बताया कि घटना की वजह अबतक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन