फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News Fire Engulfs Shops in Dhanbad, Three Dead Including a Four-Year-Old Girl

Jharkhand: धनबाद में दुकानों में आग की चपेट में कई लोग; तीन की मौत, चार साल की एक बच्ची भी झुलसी

Tue, 14 Nov 2023 07:36 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 14 Nov 2023 07:36 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, जेवर पट्टी की एक दुकान आग लग गई। दुकान एक मकान में सबसे नीचे थी। देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई। घटना के वक्त मकान में छह लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
Jharkhand News Fire Engulfs Shops in Dhanbad, Three Dead Including a Four-Year-Old Girl
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के धनबाद से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि दुकान में आग लगने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में दो महिलाएं और एक चार साल की एक बच्ची शामिल है। एक डेढ़ महीने की बच्ची के झुलसने की भी खबर है। सभी एक परिवार के हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ बाजार स्थित जेवर पट्टी की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जेवर पट्टी की एक दुकान आग लग गई। दुकान एक मकान में सबसे नीचे थी। देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई। घटना के वक्त मकान में छह लोग मौजूद थे। हादसे की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई। मकान के ऊपर मौजूद परिवार के लोगों ने सड़क से ऊपर बालकनी में सीढ़ी लगाकर निकलने की कोशिश की। सीढ़ी की मदद से कुछ लोग मकान के अंदर पहुंचे और तीन लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दुकान के मालिक की पहचान सुभाष गुप्ता के रूप में हुई है। हादसे के बाद सुभाष की 65 वर्षीय मां उमा देवी, पत्नी सुमन गुप्ता, चार साल की बेटी मौली, डेढ़ साल के बेटे शिवान्स, बहन प्रियंका गुप्ता (30), और भाई सुमित गुप्ता को बाहर निकाला गया। इलाज के दौरान सुभाष की मां, बेटी और बहन की मौत हो गई। सुमन, सुमित और शिवांश का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के दौरान सुभाष और उनके पिता अशोक घर पर नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed