फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   hemant-soren-raksha-bandhan-sister-anjani-soren-rakhi-jharkhand-cm

झारखंड: रक्षाबंधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र; दिया आशीर्वाद

Fri, 28 Aug 2026 08:18 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 08:18 PM IST
सार

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर उनकी बड़ी बहन अंजनी सोरेन और चचेरी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने बहनों का आशीर्वाद लिया और समस्त झारखंडवासियों को श्रावण पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
hemant-soren-raksha-bandhan-sister-anjani-soren-rakhi-jharkhand-cm
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बहनों ने बांधी राखी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में रक्षाबंधन पर एक अलग ही माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम, विश्वास और रक्षा का सूत्र बांधा। झारखंड में भी रक्षाबंधन सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया।

विज्ञापन



भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए भी भावनाओं से भरा रहा। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर उनकी बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहनों ने भी उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- झारखंड: JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा संचालन से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

इस आत्मीय अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी बड़ी बहन का स्नेहपूर्वक आशीर्वाद लिया तथा छोटी बहनों को स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त झारखंडवासियों को श्रावण पूर्णिमा तथा पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाल जीवन की कामना की।इस दौरान मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री इस शुभ अवसर पर दुमका जिला स्थित शिकारीपाड़ा प्रखंड के ग्राम-सीतासाल से रांची पहुंचकर मति सोरेन ने रक्षा सूत्र बंधवाया है। गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहन मति सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रक्षा सूत्र बांधती आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed