फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: India Alliance's vice president candidate Sudarshan Reddy reaches Ranchi

Jharkhand: इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी पहुंचे रांची, CM सोरेन से मांगा समर्थन

Sat, 30 Aug 2025 07:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Aug 2025 07:25 PM IST
सार

Jharkhand: प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उपराष्ट्रपति का चुनाव देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी रणनीति बना रहे हैं। इंडिया गठबंधन की ओर से हमारे प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी हैं।

विज्ञापन
Jharkhand: India Alliance's vice president candidate Sudarshan Reddy reaches Ranchi
उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी रांची पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को प्रस्तावित है। इस चुनाव को लेकर उम्मीदवार सांसदों से समर्थन जुटाने में सक्रिय हैं। इसी क्रम में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी शनिवार को रांची पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर समर्थन की अपील की। कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेड्डी ने कहा, “यह चुनाव सिर्फ हार-जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। मुझे पूरा विश्वास है कि सांसद अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करेंगे।

विज्ञापन

संविधान को लेकर उठाए सवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेड्डी हाथ में संविधान लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज देश की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने बताया कि वे व्यक्तिगत रूप से सांसदों को फोन कर और पत्र लिखकर समर्थन मांग चुके हैं। “यदि सांसद मुझे योग्य समझेंगे तो निश्चित रूप से समर्थन देंगे। रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर झूठे आरोप लगाए गए और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया गया। “उनकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाया गया। यह लोकतंत्र पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

विज्ञापन


पढे़ं: मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में प्रधान लिपिक की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग पर टिप्पणी
रेड्डी ने मतदाता सूची शुद्धिकरण (SIR) प्रक्रिया और चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष भूमिका निभानी चाहिए। बहुमत का मतलब यह नहीं कि जनता पर जबरन कानून थोपे जाएं। यह संविधान के लिए खतरा है। संसद में हाल ही में पेश किए गए 130वें संविधान संशोधन बिल को लेकर उन्होंने कहा कि इसे जल्दबाजी में लाया गया और अब इसे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेजा गया है। “जब रिपोर्ट आएगी, तब इस पर गंभीर चर्चा होगी।

हेमंत सोरेन का बयान
प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उपराष्ट्रपति का चुनाव देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी रणनीति बना रहे हैं। इंडिया गठबंधन की ओर से हमारे प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी हैं। हम सब मिलकर रणनीति बना रहे हैं कि उन्हें विजय कैसे दिलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed