Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   saraikela-kharsawan-woman-murder-body-flesh-cut-accused-arrested

झारखंड में खौफनाक वारदात! हड़िया बेचने गई महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने शव के साथ की अमानवीय हरकत

Thu, 12 Nov 2026 08:01 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Nov 2026 08:01 PM IST
सार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कुचाई के जोम्बरो गांव में 54 वर्षीय पौलुश मुंडा ने अपनी दूर की रिश्तेदार 46 वर्षीय विश्वासी सोय की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव के कई हिस्सों से मांस काटकर अलग कर दिया।

विज्ञापन
saraikela-kharsawan-woman-murder-body-flesh-cut-accused-arrested
हत्या

विस्तार

सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड स्थित दलभंगा ओपी क्षेत्र के जोम्बरो गांव के गांडकीदा टोला में एक व्यक्ति ने अपनी दूर की रिश्तेदार महिला की धारदार हथियार से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने अमानवीयता की सीमाएं पार करते हुए मृतका के शव के हाथ-पैर समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों से मांस के टुकड़े काटकर अलग कर दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मृतका की पहचान 46 वर्षीय विश्वासी सोय के रूप में हुई है। वहीं, हत्या का आरोपी 54 वर्षीय पौलुश मुंडा रिश्ते में मृतका का जेठ बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मेले से लौटने पर हुआ विवाद
गांव के समीप मंगलवार को एक मेले का आयोजन था। मृतका विश्वासी सोय, आरोपी पौलुश मुंडा की पत्नी के साथ मेले में स्थानीय पेय हड़िया बेचने गई थी। शाम के समय पौलुश दोनों महिलाओं के हड़िया के बर्तन बाहंगी में लेकर घर वापस आ गया। वह गांव के अन्य लोगों के साथ बैठकर मदिरापान करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक चले इस दौर के बाद बाकी ग्रामीण घर चले गए, लेकिन विश्वासी वहीं रुकी रही। इसी दौरान, किसी बात को लेकर विश्वासी और पौलुश के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद काफी उग्र रूप ले बैठा। उत्तेजित पौलुश ने पास में रखे धारदार हथियार से विश्वासी पर जानलेवा हमला कर दिया। भीषण प्रहार के कारण विश्वासी की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपने घर के बाहर फेंक दिया और उसके शरीर के कई अंगों से मांस के टुकड़े काटकर अलग कर दिए।

शव देखकर ग्रामीणों के उड़े होश
बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने घर के बाहर महिला का क्षत-विक्षत शव देखा, तो गांव में हड़कंप मच गया। शव की दुर्दशा देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। ग्रामीणों ने वीभत्स घटना की सूचना दलभंगा ओपी पुलिस को दी। ओपी प्रभारी नरसिंह मुंडा पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आरोपी पौलुश मुंडा की तलाश में अभियान चलाया। देर शाम इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। मृतका के पति निर्मल सोय के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।


ये भी पढ़ें- बिहार: बेगूसराय में गैंगरेप पीड़िता को छत से फेंका, केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप; पड़ोसी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम और पुलिस की जांच
गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला स्थित अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। दलभंगा ओपी प्रभारी नरसिंह मुंडा ने बताया कि मृतका के पति के बयान पर आपराधिक मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में आपसी विवाद के बाद हत्या और शव से मांस काटने की बात सामने आई है। मांस पकाने की चर्चा की पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed