फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Governor Ramesh Bais asks DGP why no action against suspended BJP leader over torturing tribal Maid

Jharkhand: भाजपा से निलंबित नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार, दिव्यांग नौकरानी को प्रताड़ित करने का आरोप

Wed, 31 Aug 2022 09:36 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची।
पीटीआई, रांची। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 31 Aug 2022 09:36 AM IST
सार

Domestic Help Sunita Case: राज्यपाल रमेश बैस और राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है। झारखंड के डीजीपी को NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पत्र लिखा है। उन्होंने पीड़िता को उचित चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और सात दिनों के अंदर इस मामले पर रिपोर्ट मांगी।

विज्ञापन
Jharkhand Governor Ramesh Bais asks DGP why no action against suspended BJP leader over torturing tribal Maid
गिरफ्तार हुईं सीमा पात्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

नौकरानी को प्रताड़ित करने वाली भाजपा से निलंबित नेत्री सीमा पात्रा को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पात्रा को आज अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि पात्रा भाजपा की महिला मार्च (महिला शाखा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य थीं और गंभीर आरोप लगने के बाद उन्हे सोमवार को निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन


राज्यपाल रमेश बैस की नाराजगी के बाद हुआ एक्शन
बता दें कि राज्यपाल रमेश बैस ने घरेलू सहायिका सुनीता के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा से पूछा था कि आदिवासी महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? उन्होंने पुलिस की शिथिलता पर भी अपनी गंभीर चिंता प्रकट की है। इसके बाद झारखंड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मामला सामने आने के बाद भाजपा ने सीमा पात्रा पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन


सीमा पात्रा पर गंभीर आरोप, दिव्यांग नौकरानी को करती थी टॉर्चर
बता दें कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर के रोड नंबर एक में सुनीता (29) नाम की युवती को घरेलू सहायिका के तौर पर रखा गया था। भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा इस सुनीता से घर के कामकाज कराती थीं। रेस्क्यू टीम के मुताबिक, सुनीता को घर से निकलने की इजाजत नहीं थी। रेस्क्यू टीम को सुनीता ने बताया कि जब भी उसने घर से बाहर निकलने की कोशिश की तो सीमा पात्रा ने लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की। सीमा पात्रा ने उसे कई दिनों तक भूखे-प्यासे कमरे में बंद रखा। लोहे की रॉड मारकर उसके दांत तक तोड़ दिए। इतने से भी उनका जी नहीं भरा तो उन्होंने गर्म तवे से शरीर के कई हिस्सों में दागा, जिसके निशान अभी भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आदिवासी पीड़ित महिला के दर्द पर स्मृति चुप क्यों?: प्रियंका चतुर्वेदी 
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मंगलवार देर रात एक ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने लिखा कि आदिवासी बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाली भाजपा नेता कब माफी मांगेगी। इस दौरान उन्होंने स्मृति ईरानी को भी घेरा। उन्होंने लिखा कि वह महिला कैबिनेट मंत्री जो संसद में चिल्ला रही थीं और भारत के राष्ट्रपति के लिए गलत शब्द के लिए माफी की मांग कर रही थीं। अब उनकी ओर से शर्मनाक चुप्पी क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed