Train Derail: झारखंड के बोकारो में पलटी मालगाड़ी रेल, 15 ट्रेनों के मार्ग बदले गए, आरपीएफ जांच में जुटी
मालगाड़ी बोकारो स्टील प्लांट से स्टील की खेप लेकर आ रही थी। ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना तुपकाडीह स्टेशन के उत्तरी केबिन यार्ड के पास हुई और इससे बोकारो-गोमो सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना की जांच कर रही आरपीएफ
दरअसल बोकारो के तुपकाडीह से गुजर रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे ट्रेन के दो डिब्बे पलट गए। यह घटना तुपकाडीह और राजाबेरा सेक्शन के बीच हुई। मालगाड़ी बोकारो स्टील प्लांट से स्टील की खेप लेकर आ रही थी। ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना तुपकाडीह स्टेशन के उत्तरी केबिन यार्ड के पास हुई और इससे बोकारो-गोमो सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हादसे के बाद डाउन लाइन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया है। आरपीएफ बोकारो की 15 सदस्यीय टीम मौके पर मौजूद है और घटना की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल ट्रैक को साफ कर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।
#WATCH | Bokaro, Jharkhand: A goods train detached in two, with two of its wagons overturning after derailment between Tupkadih and Rajabera sections. Train movement affected. Restoration work is underway.
विज्ञापन विज्ञापन
A 15-member team of RPF Bokaro present at the spot. Cause of the… pic.twitter.com/9fMDXeJEJc — ANI (@ANI) September 26, 2024
15 ट्रेनों के मार्ग बदले गए
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के चलते इस रूट पर चलने वाली 15 ट्रेनों को मार्ग को बदला गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) सुमित नरूला ने बताया, 'बोकारो जिले के तुपकाडीह स्टेशन के पास कल रात करीब 9 बजे स्टील की खेप ले जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हमने 14 एक्सप्रेस ट्रेनों सहित 15 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है।' नरूला ने बताया कि, 'प्रभावित लाइनों में से एक को ठीक कर दिया गया है, जबकि सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए दूसरी लाइन को बहाल करने का काम चल रहा है।'
एरिया रेलवे मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वजह का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हादसे में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले आधे घंटे में डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। वहीं दूसरी लाइन पर अगले एक घंटे में संचालन शुरू हो जाएगा। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.