{"_id":"63366899fb9f0c08aa06ea43","slug":"jharkhand-ex-minister-kn-tripathi-also-file-nomination-for-congress-president-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress President Polls: केएन त्रिपाठी भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, थरूर और खरगे को देंगे चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress President Polls: केएन त्रिपाठी भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, थरूर और खरगे को देंगे चुनौती
Fri, 30 Sep 2022 02:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:01 PM IST
सार
झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके केएन त्रिपाठी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
केएन त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आए दिन एक नया ट्विस्ट सामने आ रहा है। अब अध्यक्ष पद के चुनाव में झारखंड के पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केएन त्रिपाठी भी ताल ठोंकते नजर आएंगे। उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए शुक्रवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया। अब केएन त्रिपाठी के अलावा वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे भी रेस में हैं।
विज्ञापन
त्रिपाठी ने कहा, आलाकमान का जो भी आदेश होगा, उसका वह पालन करेंगे। उन्होंने बताया, कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। यह लोकतंत्र का ही तकाजा है कि एक किसान का बेटा भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ कर सकता है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, ऐसा भारतीय जनता पार्टी में संभव नहीं है। त्रिपाठी ने कहा, कांग्रेस के श्रमिक संगठनों व अन्य नेताओं के कहने पर उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बनाया है। बता दें, कृष्णानंद त्रिपाठी 2005 में डालटगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बने थे। बाद में वह प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर भी रहे।
विज्ञापन
थरूर ने दाखिल किया नामांकन, दिग्विजय सिंह रेस से बाहर
उधर, अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने कहा, मेरे पास कांग्रेस के लिए एक विजन है, जिसे मैं सभी प्रतिनिधियों के पास भेजूंगा। उन्होंने कहा, मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आवाज बूनंगा। वहीं अध्यक्ष पद के रेस से दिग्विजय सिंह बाहर हो गए हैं। मल्लिकार्जुन खरगे के चुनावी मैदान में उतरने के बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। अब वह खरगे के प्रस्ताव हैं।
विज्ञापन
आज नामांकन का अंतिम दिन, शाम तक होंगे पत्ते साफ
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तिथि है। शाम तक नामांकन की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि, कौन कौन मुकाबले में अंत तक रहेगा, इसका फैसला नाम वापसी की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर को होगा। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 8 अक्तूबर को शाम 5 बजे प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद अगर जरूरत पड़ी तो मतदान 17 अक्तूबर को कराया जाएगा। इसके बाद मतों की गिनती 19 अक्तूबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि मतदान करेंगे।