फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-election-2024 Babulal Marandi attacked CM Hemant Soren said- he betrayed the youth

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला, कहा- उन्होंने युवाओं को धोखा दिया

Wed, 20 Nov 2024 02:54 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरीडीह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरीडीह Published by: बशु जैन Updated Wed, 20 Nov 2024 02:54 PM IST
सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: बाबूलाल मरांडी ने सभी से चुनाव में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर किसी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। यह लोकतंत्र का त्योहार है और हमें हर पांच साल में एक बार राज्य के विकास के लिए मतदान करने का मौका मिला है।

विज्ञापन
jharkhand-election-2024 Babulal Marandi attacked CM Hemant Soren said- he betrayed the youth
बाबूलाल मरांडी - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड में चल रहे विधानसभा चुनाव में बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरीडीह के एक मतदान केंद्र पर मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में घुसपैठ और बेरोजगारी प्रमुख मुद्दा है। उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन पर युवाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


बाबूलाल मरांडी ने सभी से चुनाव में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर किसी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। यह लोकतंत्र का त्योहार है और हमें हर पांच साल में एक बार राज्य के विकास के लिए मतदान करने का मौका मिला है। राज्य में घुसपैठ और बेरोजगारी प्रमुख मुद़्दा है। सीएम हेमंत सोरेन ने युवाओं को धोखा दिया है। हमने युवाओं से इस बार एनडीए का समर्थन करने की अपील की है। 
विज्ञापन


झारखंड के लोग बदलना चाहते हैं सरकार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की झामुमो सरकार पिछले पांच में भ्रष्टाचार में डूबी रही। इस बार झारखंड के लोग झामुमो सरकार को बदलना चाहते हैं। क्योंकि वे इन पांच वर्षों में काफी दर्द से गुजरे हैं। हर किसी ने संकट का सामना किया है। अब वह मौका आ गया है जब लोग एनडीए के पक्ष में परिवर्तन के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन के निजी सहायक के आवास पर हुई आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर कहा कि काले धन के बिना यह संभव नहीं है। अगर कोई इस हद तक भ्रष्टाचार में डूबा है तो उसके पास हमारे कुछ नेताओं पर आरोप लगाने के अलावा क्या विकल्प है? बीजेपी-एनडीए को 51 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और हम सरकार बनाने जा रहे हैं।  मरांडी ने मतदाताओं से अंतिम चरण के मतदान में भाग लेने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा सभी मतदाता झारखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना वोट अवश्य डालें। युवाओं को रोजगार देने, माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने, अपराध पर नियंत्रण करने, घुसपैठ और भ्रष्टाचार मिटाने के लिए आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है।


झारखंड में अब तक 48 फीसदी मतदान
झारखंड में दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान चल रहा है। दोपहर एक बजे तक करीब 48 फीसदी मतदान हो चुका है। बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी नजर आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मतदाताओं से मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया। 13 नवंबर को राज्य में पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान हुआ था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed