फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand cm hemant soren share prisoners stamp says its symbol of current challenges in democracy

Jharkhand: सीएम सोरेन ने साझा किया कैदी का निशान, बोले- यह लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का प्रतीक

Sat, 10 Aug 2024 12:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 10 Aug 2024 12:52 PM IST
सार

हेमंत सोरेन ने लिखा कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना सबूतों, शिकायत के जेल में डाला गया। सोरेन ने आरोप लगाया कि जब मेरे साथ ऐसा हो सकता है तो आम आदिवासी, दलितों के साथ क्या हो सकता है, ये कहने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
jharkhand cm hemant soren share prisoners stamp says its symbol of current challenges in democracy
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में हेमंत सोरेन अपने हाथ पर लगे कैदी निशान को साझा किया है और इस निशान को लोकतंत्र की मौजूदा चुनौतियों का प्रतीक बताया है। यह निशान हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद उनके हाथ पर जेल प्रशासन द्वारा लगाया गया था। 
विज्ञापन


हेमंत सोरेन ने लिखा- चुने हुए सीएम को बिना सबूतों के जेल में डाला गया
अपने पोस्ट में हेमंत सोरेन ने लिखा कि 'आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर बीते एक साल की यादें मेरे दिल में मौजूद हैं और वो हैं यह कैदी का निशान, जो जेल से रिहा होते वक्त मुझे लगाया गया था। यह निशान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का प्रतीक है।' हेमंत सोरेन ने लिखा कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना सबूतों, शिकायत के जेल में डाला गया। सोरेन ने आरोप लगाया कि जब मेरे साथ ऐसा हो सकता है तो आम आदिवासी, दलितों के साथ क्या हो सकता है, ये कहने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

 

पांच महीने जेल में रहने के बाद रिहा हुए थे सीएम सोरेन
उल्लेखनीय है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। हेमंत सोरेन करीब पांच महीने जेल में रहे और हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बीते जून में ही वह जेल से बाहर आए। हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में दलितों, शोषित और पिछड़ों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए संकल्पित होने की बात कही। सीएम ने लिखा कि 'मैं हर उस व्यक्ति/समुदाय की आवाज उठाऊंगा, जिसे दबाया गया है, जिसे न्याय से वंचित रखा गया है। जिसे उसके रंग, समुदाय, खान-पान, पहनावे के आधार पर सताया जा रहा है। हमें एकजुट होकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जहां कानून सभी के लिए समान हो और जहां सत्ता का दुरुपयोग न हो।'

मुख्यमंत्री ने लिखा कि 'यह रास्ता आसान नहीं होगा। हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन मुझे विश्वास है कि हम मिलकर इन चुनौतियों को पार कर सकते हैं, क्योंकि हमारे देश की एकता, विविधता में ही हमारी शक्ति है।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed