फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand:case was registered against the officers of Sainik School tilaiya for question paper leak

झारखण्ड : प्रश्नपत्र लीक मामले में सैनिक स्कूल तिलैया के अधिकारियों पर मामला दर्ज

Fri, 14 Dec 2018 10:47 AM IST
भाषा, तिलैया
भाषा, तिलैया Updated Fri, 14 Dec 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand:case was registered against the officers of Sainik School tilaiya for question paper leak

सीबीआई ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2018 के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल तिलैया के तत्कालीन प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य और प्रशासनिक अधिकारी पर मामला दर्ज किया है। यह जानकारी बुधवार को अधिकारियों ने दी। सीबीआई की प्राथमिकी में जिन अधिकारियों के नाम हैं उनमें तत्कालीन प्रधानाचार्य कर्नल नबारूण रॉय, उप प्रधानाचार्य संजय कुमार और प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शिशिर कुमार के अलावा शिक्षक धनंजय कुमार और मनोरंजन पाठक के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन


आरोप हैं कि इन अधिकारियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचा और भ्रष्ट गतिविधियों में संलिप्त रहे तथा सैनिक स्कूल सोसायटी से ठगी की। यह आरोप है कि सैनिक स्कूल सोसायटी ने झारखंड के 12 केंद्रों सहित विभिन्न केंद्रों पर कक्षा छह और कक्षा नौ में लड़कों के नामांकन के लिए एआईएसएसईई 2018 का आयोजन किया था। एजेंसी ने रक्षा मंत्रालय के अनुमोदन पर मामला दर्ज किया जिसमें आरोप लगाए गए कि 2018 के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल परीक्षा के हिंदी संस्करण का प्रश्नपत्र छापने के दौरान प्रश्नपत्र लीक करने सहित कई कार्यों में भ्रष्टाचार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed