{"_id":"6334c794c9eba437e36aee53","slug":"jharkhand-bjp-vice-president-raghubar-das-hails-pfi-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: भाजपा उपाध्यक्ष रघुवर दास ने पीएफआई पर प्रतिबंध की सराहना की, झामुमो पर लगाया यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: भाजपा उपाध्यक्ष रघुवर दास ने पीएफआई पर प्रतिबंध की सराहना की, झामुमो पर लगाया यह आरोप
Thu, 29 Sep 2022 03:46 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जमशेदपुर।
पीटीआई, जमशेदपुर।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 29 Sep 2022 03:46 AM IST
सार
रघुबर दास ने एक ट्वीट में कहा कि मैं देश विरोधी गतिविधियों में शामिल पीएफआई और उसके सहयोगी अन्य संगठनों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करता हूं। मैं इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हार्दिक बधाई देता हूं।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने बुधवार को ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) पर प्रतिबंध के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन पर झारखंड में उनके कार्यकाल के दौरान फरवरी 2019 में ही प्रतिबंध लगा दिया गया था।
विज्ञापन
रघुबर दास ने एक ट्वीट में कहा कि मैं देश विरोधी गतिविधियों में शामिल पीएफआई और उसके सहयोगी अन्य संगठनों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करता हूं। मैं इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हार्दिक बधाई देता हूं। गौरतलब है कि ‘पीएफआई’ को झारखंड में फरवरी, 2019 में आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम, 1908 की धारा-16 के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार पर पीएफआई गतिविधियों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए दास ने कहा कि पिछले दो साल से जामताड़ा सहित अन्य जिलों के लगभग 100 अल्पसंख्यक बहुल प्राथमिक विद्यालयों में रविवार के बजाय शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रखने के पीछे संगठन का हाथ है।उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा ने देश में इस मुद्दे को नहीं उठाया तब तक सरकार इससे अनजान थी।
विज्ञापन
दास ने आरोप लगाया कि इस साल की शुरुआत में रामनवमी त्योहार के आसपास लोहरदगा और रांची में हुई सांप्रदायिक हिंसा के लिए भी पीएफआई जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दंगों में प्रतिबंधित संगठन (पीएफआई) की संलिप्तता की जांच की भी मांग की थी।
दास के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो के प्रवक्ता मोहन करमाकर ने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले झामुमो गठबंधन की कल्याणकारी पहलों को हजम नहीं कर पा रही है, इसलिए भगवा पार्टी लोगों में भ्रम पैदा कर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों में लिप्त पीएफआई और उसके कई सहयोगी संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पीएफआई से कथित रूप से जुड़े 150 से अधिक लोगों को बीते मंगलवार को सात राज्यों में छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया था या गिरफ्तार किया गया था।