फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand assembly speaker suspends three bjp mla from winter session causing winter session

Jharkhand: झारखंड विधानसभा से भाजपा के तीन विधायक सस्पेंड, सदन में हंगामा करने का आरोप

Tue, 19 Dec 2023 03:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 19 Dec 2023 03:31 PM IST
सार

झारखंड विधानसभा में यह कार्यवाही ऐसे वक्त हुई है, जब लोकसभा में हंगामे करने के आरोप में विपक्ष के 141 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
jharkhand assembly speaker suspends three bjp mla from winter session causing winter session
झारखंड विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड विधानसभा से भाजपा के तीन विधायकों को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि भाजपा विधायक सदन में हंगामा कर रहे थे और सदन की कार्यवाही में व्यवधान पैदा कर रहे थे। बता दें कि झारखंड विधानसभा में यह कार्यवाही ऐसे वक्त हुई है, जब लोकसभा में हंगामे करने के आरोप में विपक्ष के 141 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। खबर के अनुसार, झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो ने भाजपा विधायकों भानु प्रताप शाही, बिरंची नारायण और जेपी पटेल को  विधानसभा में हंगामा करने के आरोप में शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


सदन में हंगामा जारी
भाजपा विधायकों के निलंबन के बाद अन्य सभी भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया। बीजेपी नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने पार्टी विधायकों के निलंबन के खिलाफ सदन के बहिष्कार की घोषणा कर दी, जिसके बाद सभी भाजपा विधायक सदन से बाहर चले गए। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का मंगलवार को तीसरा दिन है। भाजपा सीएम हेमंत सोरेने को ईडी का समन जारी होने और कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की बरामद होने के मुद्दे पर सत्ता पक्ष को घेरने का प्रयास कर रही है। जिसके चलते झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामेदार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed