फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly election Rahul Gandhi on PM, says Modi wants scared India

झारखंड में राहुल गांधी का पीएम पर हमला, कहा- डरा हुआ हिंदुस्तान चाहते हैं मोदी

Fri, 13 Dec 2019 08:30 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 13 Dec 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Assembly election Rahul Gandhi on PM, says Modi wants scared India
राहुल गांधी - फोटो : ANI

झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को राजमहल में आयोजित एक रैली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मोदी डरा हुआ हिंदुस्तान चाहते हैं। वे चाहते हैं यहां की जनता कमजोर और बंटी रहे। 

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने लोगों की जेब से पैसा निकाल लिया। गरीबों ने माल खरीदना बंद किया। फैक्ट्रियां बंद हो गई। युवाओं का रोजगार खत्म हो गया। अगर सरकार अमीर उद्योगपतियों को पैसा देना बंद करे और वही पैसा भारत के युवाओं-किसानों को दे तो 15 मिनट में भारत की अर्थव्यवस्था फिर खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि जैसे ही राज्य में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन की सरकार बनेगी, यहां के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। मैं झूठे वादे करने नहीं आया। मेरा नाम मोदी नहीं है। मैं दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात नहीं करूंगा, लेकिन झारखंड के किसानों का कर्ज माफ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं। यहां आते हैं भ्रष्टाचार की बात करते हैं। यहां सीएम भ्रष्ट हैं। मोदी, रघुवर दास के साथ क्यों खड़े हैं? क्योंकि, मोदी खुद भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा चिन्ह हैं। यहां चुनाव के बाद गठबंधन की सरकार बनेगी। झारखंड गरीब नहीं है। यहां की जनता गरीब है। यहां का किसान-युवा-छोटा दुकानदार गरीब है। गठबंधन की सरकार बनने के बाद धन आपके हाथ में आना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed