{"_id":"582af5b74f1c1b56368feaff","slug":"jharkhand-17th-foundation-day-of-programs-in-ranchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : 17वां स्थापना दिवस पर रांची में कई कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : 17वां स्थापना दिवस पर रांची में कई कार्यक्रम
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
Updated Tue, 15 Nov 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड राज्य का 17वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित है। मुख्य समारोह का उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सड़क, परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी मौजूद हैं। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत समेत सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को ही विशेष विमान से रांची पहुंचे। रांची पहुंचते ही उन्होंने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मुख्य समारोह में शामिल होने मोरहाबादी मैदान पहुंचे।
विज्ञापन
मुख्य कार्यक्रम के दौरान 600 नवनियुक्त कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। वहीं 25000 पोषण सखियों के बीच चयन पत्र और 375 रोजगार सेवकों , 2000 स्वयं सहायता समूह के बीच मेट किट और चयन पत्र का वितरण किया गया।
विज्ञापन
बिरसा मुण्डा की जयंती भी 15 नवंबर को ही है। बिरसा मुण्डा को याद करते हुए प्रत्येक साल झारखंड का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। समारोह में राज्य के करीब 30.35 हजार लोग पहुंचे हैं। जिनके बैठने की समुचित व्यवस्था स्टेडियम में की गई है। वहीं पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।