फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jhamumo neta shankar ravani and his wife murdered by unknown people police investigation is on

झारखंड : झामुमो नेता शंकर रवानी और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या, पुरानी रंजिश हो सकता है कारण

Sun, 11 Oct 2020 11:16 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 11 Oct 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Jhamumo neta shankar ravani and his wife murdered by unknown people police investigation is on
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

झारखंड के धनबाद से पति-पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। झामुमो धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष शंकर रवानी और उनकी पत्नी बालिका देवी की निर्मम हत्या उन्हीं के घर में कर दी गई। अपराधियों ने जोड़े को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी।

विज्ञापन



पुलिस ने कहा कि घटना को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने घर में घुसकर सोए हुए दंपत्ति को उठाया और घर के अंदर ही पति-पत्नी की अपराधियों के साथ झड़प हुई। इसके बाद आंगन में खींचकर दोनों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घर में दो बार फायरिंग की भी आवाज सुनाई गई। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा और चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी की शव घर के आंगन में ही पड़ा है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को रविवार सुबह में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलते ही सिंदरी डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा, सुदामडीह थाना प्रभारी, भोरा ओपी प्रभारी, जोड़ापोखर इंस्पेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि 17 अगस्त 2017 को रेनबो ग्रुप के चेयरमैन धीरेन रवानी की हत्या हो गई थी और इस हत्या का आरोप शंकर रवानी के बड़े बेटे कुणाल रवानी पर लगाया गया था।


घटना के समय कुणाल रवानी की भी लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। व्यवसाय और संपत्ति विवाद को लेकर शंकर रवानी और धीरेन रवानी के बीच विवाद था। ये दोनों चचेरे भाई है। जब धीरने रवानी की हत्या की गई तब शंकर रवानी जेल में बंद थे। पुलिस पुरानी रंजिश से जोड़कर इस हत्याकांड की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed