फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jewellery robbery worth crores in Jamshedpur revealed two accused arrested from West Bengal

Jharkhand: जमशेदपुर में करोड़ों की ज्वेलरी लूट का खुलासा, दो आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 03:15 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 03:15 PM IST
सार

जमशेदपुर के चाकुलिया में एक बुजुर्ग ज्वेलर के घर से 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ज्वेलरी और नकदी की लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले से गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Jewellery robbery worth crores in Jamshedpur revealed two accused arrested from West Bengal
पुलिस ने किया मामले का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सोने की ज्वेलरी की लूट में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को दी। 30 जून को 70 वर्षीय ज्वेलरी कारोबारी अरुण कुमार नंदी के चाकुलिया स्थित आवास से बदमाशों ने सोने की ज्वेलरी और नकदी लूट ली थी और वारदात को अंजाम देने के बाद पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडे के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के नेतृत्व और घाटशिला एसडीपीओ के मार्गदर्शन में एक विशेष छापामार टीम का गठन किया गया। बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से झारग्राम जिले के बड़ा बंशल, पोरहाटी (जामबनी थाना क्षेत्र) में मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को मोटरसाइकिल पर संदिग्ध रूप से घूमते देखा। पुलिस को देखते ही तीनों अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे और मोटरसाइकिल मौके पर छोड़ दी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: ईडी का आरोप, झारखंड में 1000 करोड़ के अवैध खनन सिंडिकेट के पीछे CM हेमंत सोरेन के पूर्व सहयोगी
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान मोहम्मद रफीक (मूल निवासी औरंगाबाद, बिहार, वर्तमान में सरायकेला-खरसावां के चांडिल थाना क्षेत्र) और निरंजन गौड़ (बागबेड़ा थाना क्षेत्र, जमशेदपुर) के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,340.720 ग्राम सोने की लूटी हुई ज्वेलरी, अपराध में प्रयुक्त चाकू, एक मोबाइल फोन और एक बैग बरामद किया है। एसपी ने बताया कि रफीक की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed