{"_id":"f861903f2faf5653df3bf890d7d01837","slug":"i-will-not-fight-loksabha-election-arjun-munda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन मुंडा का इनकार, नहीं लड़ूंगा लोकसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुन मुंडा का इनकार, नहीं लड़ूंगा लोकसभा चुनाव
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Jan 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महासचिव अर्जुन मुंडा ने आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की किसी भी सीट से प्रत्याशी बनने की संभावना से इन्कार किया।
विज्ञापन
पिछले आम चुनाव में जमशेदपुर लोकसभा सीट से बड़ अंतर से जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री बनने के चलते संसद की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले मुंडा ने आज यहां अपने इस गृहनगर में पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह जमशेदपुर अथवा राज्य की 13 अन्य सीटों में से किसी पर भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़गे।
विज्ञापन
मुंडा ने बताया कि उन्होंने अपने इस फैसले से पार्टी को भी अवगत करा दिया है। इस तरह की अटकलें लगायी जा रही थी कि नरेन्द, मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम के तहत भाजपा लोकसभा की अधिक से अधिक सीटे हासिल करने के लिए मुंडा और कई अन्य दिग्गज नेताओं को इस वर्ष होने वाले चुनाव में प्रत्याशी बना सकती है।
विज्ञापन
इस तरह की अटकलों के बीच ऐसा माना जा रहा था कि उनके इस्तीफे के बाद यहां हुए लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी तथा तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी को बुरी तरह पराजित करने वाले झारखंड विकास मोर्चा प्रत्याशी और यहां के पूर्व पुलिस अधीक्षक डा. अजय कुमार की लोकप्रियता को देखते हुए मुंडा जमशेदपुर की बजाय सिंहभूम अथवा किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे थे।