फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   harelal-mahto-leaves-ajsu-joins-bjp-ichagarh-jharkhand-politics

झारखंड में भाजपा ने चला बड़ा दांव: यहां बदलेगा सियासी समीकरण? हरेलाल महतो ने समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन

Sun, 11 Oct 2026 08:59 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Sun, 11 Oct 2026 08:59 PM IST
सार

झारखंड के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी हरेलाल महतो ने आजसू पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। चांडिल के भादूडीह मैदान में आयोजित समारोह में उन्होंने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
harelal-mahto-leaves-ajsu-joins-bjp-ichagarh-jharkhand-politics
हरेलाल महतो भाजपा में हुए शामिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के चांडिल के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी हरेलाल महतो ने आजसू पार्टी छोड़कर रविवार को समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। चांडिल प्रखंड के भादूडीह मैदान में आयोजित एक विशाल समारोह में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान ईचागढ़ की राजनीति में नई हलचल देखने को मिली।
विज्ञापन


समारोह में जुटे कई दिग्गज नेता
समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा उपस्थित रहे। इनके साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मंत्री अमर बाउरी तथा डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी भी मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरेलाल महतो ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने ईचागढ़ की जनता से समर्थन और आशीर्वाद मांगा। मंच से भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार की वर्तमान नीतियों की तीखी आलोचना की और झारखंड में राजनीतिक बदलाव को अत्यंत आवश्यक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: ‘आंदोलन का अधिकार है, अराजकता का नहीं’, एसआईआर प्रदर्शन पर चिराग पासवान का बयान


क्षेत्र में बने नए राजनीतिक समीकरण
हरेलाल महतो के भाजपा में आने से ईचागढ़ क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना है। वर्ष 2019 और वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावों में हरेलाल महतो का मुकाबला झामुमो प्रत्याशी सविता महतो से हुआ था, जिसमें दोनों बार सविता महतो ने जीत हासिल की थी।

उनके भाजपा में शामिल होने से क्षेत्र में चर्चाएं गर्म हैं, हालांकि पार्टी में प्रवेश से उनकी उम्मीदवारी तय नहीं मानी जा रही है। भविष्य की राजनीति पर भाजपा और आजसू के गठबंधन, स्थानीय कार्यकर्ताओं के तालमेल तथा समर्थकों की भूमिका का गहरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed