फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   govt jobs_jharkhand_age limit

सरकारी नियुक्ति में आयु सीमा बढ़ाने का अनुरोध

Fri, 06 Jun 2014 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Jun 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
govt jobs_jharkhand_age limit
झारखंड के विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा के छात्रों ने सरकार से राज्य स्तरीय पदों और सेवाओं में सीधी नियुक्ति के लिए आयु सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


छात्रों ने इस संबंध में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, गुजरा, संघ लोक सेवा आयोग और पंजाब की तर्ज पर सामान्य वर्ग के लिए उम्र सीमा 38-40 वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए उम्र सीमा 43 से 45 वर्ष करने का अनुरोध किया है।

छात्रों का कहना है कि विभिन्न राज्य स्तरीय सेवाओं, संवर्गो, पदों में झारखंड बनने के 13 वर्ष बाद भी नियुक्ति नहीं हुई है।

इसके कारण इन पदों और सेवाओं के लिए योग्यता रखने तथा उसकी तैयारी करनेवाले छात्रों की उम्र नियुक्ति एवं सेवा शर्त नियमावली बनने के इंतजार में समाप्त हो गयी है।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि जेपीएससी की ओर से झारखंड शिक्षा सेवा, जिला समादेष्टा, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, वाणिज्य कर पदाधिकारी, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, ग्रामीण विकास पदाधिकारी, पंचायती राज अधिकारी, जिला पंजीयक पदाधिकारी, सीडीपीओ, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सामाजिक सुरक्षा सेवा पदाधिकारी, अधीनस्थ सिविल सेवा, क्षेत्रीय परिवहन पदाधिकारी, अगिAशमन पदाधिकारी, जिला खाद्य विपणन पदाधिकारी, यात्री माल कर अधिकारी, जन संपर्क पदाधिकारी, अवर शिक्षा सेवा, कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्लस-2 शिक्षक की नियुक्ति परीक्षा ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सचिवालय सहायक, समाहरणालयों में सहायकों की नियुक्ति, आपूर्ति निरीक्षक, महिला समाज आयोजिका, सांख्यिकी संगणक, लेखापाल और भंडारपाल, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं समकक्ष ग्रेड, कनीय प्रखंड सांख्यिकी सहायक, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, मलेरिया निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रोकड़पाल, निरीक्षक माप एवं तौल की परीक्षाएं संचालित की जाती  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed