{"_id":"6388dabe6f6e8d5890204713","slug":"female-journalist-shot-in-ranchi-husband-under-scanner-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रांची में महिला पत्रकार को मारी गोली, घटना के पीछे का कारण अभी पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रांची में महिला पत्रकार को मारी गोली, घटना के पीछे का कारण अभी पता नहीं
Thu, 01 Dec 2022 10:17 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:17 PM IST
सार
रांची ग्रामीण के एसपी नौशाद आलम ने कहा कि एक महिला पत्रकार को गोली लगी है। उसका रिम्स, रांची में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रांची में गुरुवार को एक महिला पत्रकार अपने पति के साथ विवाद में गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच कथित लड़ाई के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। महिला को अस्पताल ले जाया गया और रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
रांची ग्रामीण के एसपी नौशाद आलम ने कहा कि एक महिला पत्रकार को गोली लगी है। उसका रिम्स, रांची में इलाज चल रहा है। पति से यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि पीड़ित ने खुद को गोली मारी या पुरुष ने महिला पर गोली चलाई। वहीं घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन