{"_id":"6493225f584c7599ab0efc03","slug":"cybercrime-racket-busted-in-jharkhand-2-arrested-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: सीआईडी ने किया साइबर क्राइम रैकेट का पर्दाफाश; दो अपराधियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: सीआईडी ने किया साइबर क्राइम रैकेट का पर्दाफाश; दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
Wed, 21 Jun 2023 09:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 21 Jun 2023 09:46 PM IST
सार
सीआईडी ने बयान में यह भी बताया है कि अपराधी गूगल सर्च इंजन को कस्टमाइज करके एयर एशिया कस्टमर केयर अधिकारियों के रूप में अपना नंबर डाल कर फ्राड करते थे। इस मामले में उन्होंने शिकायतकर्ता को "रस्ट डेस्क एप्लिकेशन" डाउनलोड करने के लिए कहा और फिर उसके खाते से अवैध रूप से 2.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड में एक साइबर अपराध रैकेट का पुलिस ने बुधवार को भंडाफोड़ किया है। साथ ही एक व्यक्ति को कथित तौर पर ठगने और उसके खाते से ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। सीआईडी के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रांची के प्रभाष कुमार की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों - एमडी मुजफ्फर अंसारी और एमडी आरिफ रजा को गिरफ्तार किया। दोनों देवघर जिले के निवासी हैं, जो एक निजी एयरलाइन के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे।
विज्ञापन
सीआईडी ने बयान में यह भी बताया है कि अपराधी गूगल सर्च इंजन को कस्टमाइज करके एयर एशिया कस्टमर केयर अधिकारियों के रूप में अपना नंबर डाल कर फ्राड करते थे। इस मामले में उन्होंने शिकायतकर्ता को "रस्ट डेस्क एप्लिकेशन" डाउनलोड करने के लिए कहा और फिर उसके खाते से अवैध रूप से 2.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
सीआईडी अधिकारी ने बताया कि ग्राहक सेवा सेवा के अधिकारी बनकर वे सहायता मांगने वाले लोगों को धोखा देते थे और उनकी समस्याओं को हल करने की आड़ में उन्हें एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए मजबूर करते थे। बाद में वे उनके खाते से पैसे ट्रांसफर कर लेते थे। अधिकारियों ने साइबर अपराधियों के कब्जे से Customer_support_base.apk नामक एक दुर्भावनापूर्ण एंड्रॉइड पैकेज फ़ाइल को जब्त करने के अलावा आठ मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड जब्त किए।